आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने राजस्थान क्रिकेट
संघ (आरसीए) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया. चुनाव परिणाम की घोषणा 6 मई 2014 को जयपुर में की गई.
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) चुनाव के नतीजों की घोषणा न्यायालय द्वारा तय पर्यवेक्षकों एनएम कासलीवाल और एसपी पाठक ने किया.
राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) चुनाव 19 दिसंबर 2013 को सर्वोच्च न्यायालय के निगरानी में जयपुर में हुआ था.
विदित हो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप के बाद पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी पर किसी भी क्रिकेट संघ के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बावजूद राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ने ललित मोदी की उम्मीदवारी को बरकरार रखा. जिसके बाद यह मामला सर्वोच्च न्यायालय गया. जहां सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी निगरानी में चुनाव कराये एवं बीसीसीआई को कहा कि वह चुनाव नतीजे आने के बाद राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई कर सकती है.
0 comments:
Post a Comment