विश्व बैंक ने दो भारतीय कंपनियों- सेवियर सॉफ्ट सोल्यूशंस प्रा.
लिमिटेड, नोएडा, उत्तर
प्रदेश और लक्ष्मीनारायण काँस्ट्रक्शन, कटक, उड़ीसा पर 11 मई 2014 को
प्रतिबंधित लगा दिया. विश्व बैंक ने इन इकाइयों पर यह प्रतिबंध बैंक के खरीद
दिशा-निर्देश अथवा परामर्शक दिशा-निर्देश में निर्धारित धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार
नीति के तहत लगाया. इस प्रतिबंध के बाद अब यह कंपनियां
विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित किसी भी अनुबंध में भाग नही ले सकेंगीं.
सेवियर सॉफ्ट सोल्यूशंस पर प्रतिबंध 19 मार्च 2014 से चार वर्षो के लिए जबकि लक्ष्मीनारायण काँस्ट्रक्शन अथवा लक्ष्मीनारायण काँस्ट्रक्शन नाम के तहत व्यवसाय करने वाले मलिक को 25 मार्च 2014 से तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया.
यह प्रतिबंध उन इकाइयों पर भी लागू होगा जिन पर इन व्यक्तियों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नियंत्रण है.
विश्व बैंक के अनुसार रोक की अवधि के बाद सेवियर सॉफ्ट और मलिक को विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित अनुबंधों में फिर से भाग लेने की योग्यता हासिल करने के लिए निर्धारित शर्तों का अनुपालन करना होगा.
0 comments:
Post a Comment