ब्रिटेन की महिला टेनिस खिलाड़ी एलेना बाल्टाचा का निधन-(06-MAY-2013) C.A

| Tuesday, May 6, 2014
ब्रिटेन की पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी एलेना बाल्टाचा का 4 मई 2014 को कैंसर के कारण निधन हो गया. वह 30 वर्ष की थीं .

बाल्टाचा ने वर्ष 2013 ही पेशेवर टेनिस से संन्यास लिया था. बाल्टाचा को लीवर में कैंसर था.

19 साल की उम्र में बाल्टाचा को उनके लीवर के संक्रमित होने का पता चला था, इसके बावजूद वह खेलना जारी रखे हुए थीं. वर्ष 2014 के जनवरी माह में उनके कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था.

यूक्रेन में जन्मीं बाल्टाचा ने अपने खेल करियर में कुल 11 एकल टेनिस खिताब जीते और वर्ष 2002 में विंबलडन के एकल मुकाबलों के तीसेर दौर में में पहुंचीं. इसके अलावा बाल्टाचा ने वर्ष 2005 व वर्ष 2010 में अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में जगह बनाई और विश्व वरीयता क्रम में 49वें क्रम तक पहुंचीं.


0 comments:

Post a Comment