डॉ. के विजय राघवन यूएस नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के विदेशी सहयोगी निर्वाचित-(06-MAY-2013) C.A

| Tuesday, May 6, 2014
भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव (डीबीटी), डॉ. कृष्णास्वामी विजय राघवन (डॉ. के विजय राघवन) को अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (USNAS) का एक विदेशी सहयोगी निर्वाचित किया गया. इनके चयन की घोषणा 4 मई 2014 को की गई.

डॉ. कृष्णास्वामी विजय राघवन वर्ष 2014 में निर्वाचित 21 नए विदेशी सहयोगियों में से एक हैं. अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के सदस्यों का चयन मौलिक अनुसंधान में उनके प्रतिष्ठित और सतत उपलब्धियों के लिए किया जाता है.
  
डॉ. विजय राघवन
डॉ. कृष्णास्वामी विजय राघवन राष्ट्रीय जैविक विज्ञान केंद्र में प्रोफेसर हैं. 
डॉ. कृष्णास्वामी विजय राघवन को वर्ष 1998 में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
डॉ. कृष्णास्वामी विजय राघवन को वर्ष 2006 में जेसी फेलोशिप प्रदान किया गया. 
उन्हें वर्ष 2012 में एचके फ्लोरिडा अवार्ड्स से सम्मानित किया गया. 
वर्ष 2012 में वह रायल सोसायटी के फेलो रहे. 
वर्ष 2013 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया.


0 comments:

Post a Comment