राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 3 मई 2014 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित
एक समारोह में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को
सम्मानित किया. 61वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वर्ष 2013
में प्रदर्शित भारतीय फिल्मों के विभिन्न श्रेणी के विजेतावों को
दिया गया.
61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2013
का ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार
मशहूर गीतकार गुलजार को दिया गया. पुरस्कार स्वरूप उन्हें स्वर्ण कमल और दस लाख
रुपये नकद दिए गए. वे यह सम्मान पाने वाले 45 वें व्यक्ति
हैं.
आनंद गांधी निर्देशित ‘शिप ऑफ थीसियस’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म एवं राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित ‘भाग मिल्खा भाग’ को सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया गया. फिल्म ‘शिप ऑफ थीसियस’ के लिए पुरस्कार के तौर पर एक स्वर्ण कमल और ढाई लाख रूपये नकद प्रदान किए गए.
दिवंगत वकील शाहिद आजमी की जिंदगी पर बनी हिंदी फिल्म ‘शाहिद’ के लिए हंसल मेहता को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया. जिसके लिए उनको स्वर्ण कमल और ढाई लाख रूपये प्रदान किए गए.
हिंदी फिल्म ‘शाहिद’ के लिए ही राजकुमार राव एवं मलयाली फिल्म ‘पेरायथवर’ के लिए मलयाली फिल्मों के अभिनता सूरज वेंजरामूदू को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया. पुरस्कार स्वरुप उन्हें रजत कमल और 50000 रूपये नकद दिया गया.
अभिनेत्री गीतांजलि थापा को हिंदी फिल्म‘लायर्स डाइस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया वहीं मराठी फिल्म ‘आस्तू’ के लिए अमृता सुभाष को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और‘जाली एलएलबी’के लिए सौरभ शुक्ला को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया.
रूपांकर और बेला शिंदे को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पुरूष पार्श्व गायक और सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार दिया गया.इंदिरा गांधी पुरस्कार मराठी फिल्म ‘फैंड्री’ के लिए इसके निर्देशक नागराल मंजुले को दिया गया. तमिल फिल्म ‘थालैमुरेगल’को नरगिस दत्त पुरस्कार दिया गया.
61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की मुख्य सूची
• सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- शिप ऑफ थेसीज
• सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- जॉली एलएलबी
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशन - हंसल मेहता (फिल्म -शाहिद), प्रांजल दुआ (फिल्म -चिड़िया उड़)
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- राजकुमार राव (फिल्म -शाहिद)
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- सौरभ शुक्ला
• सामाजिक मुद्दों के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म- गुलाब गैंग
• सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- गणेश आचार्य (फिल्म - भाग मिल्खा भाग)
• सर्वश्रेष्ठ डिजाइन- मिस लवली
• सर्वश्रेष्ठ इफेक्ट्स - जल
• सर्वश्रेष्ठ नॉन फीचर फिल्म- रंगभूमि
• सर्वश्रेष्ठ संवाद- मराठी फिल्म ‘अस्तु’
• संगीत का राष्ट्रीय पुरस्कार- महिला पार्श्व गायक बेला शिंदे (मराठी फिल्म कोडा कोडा)
• सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन- मद्रास कैफे
• सर्वश्रेष्ठ प्रथम फिल्म- मराठी निर्देशक नागराज मांजुले की ‘फ्रेंडरे
• राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नरगिस दत्त पुरस्कार- बालू महेन्द्र के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तालैमुरागाल’

0 comments:
Post a Comment