अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल के मनीष शाह को संघीय न्यायाधीश नियुक्त किया-(04-MAY-2013) C.A

| Sunday, May 4, 2014
अमेरिका के संसद की विधायी अंग सीनेटने भारतीय मूल के मनीष शाह को 2 मई 2014 को इलिनायसके संघीय न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया.

मनीष शाह अमेरिका के पांचवें सबसे बड़ी आबादी वाले प्रांत इलिनायसके पहले दक्षिण एशियाई संघीय न्यायाधीश होंगे. मनीष शाह को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सितंबर 2013 में इस पद के लिए नामित किया था.
अमेरिकी संसद की विधायी अंग सीनेटने 95-0 मतों से 40 वर्षीय मनीष शाह की नियुक्ति की पुष्टि की. अमेरिका के न्यूयॉर्क में जन्मे शाह वर्ष 2001 से इलिनायसके उत्तरी जिले में सहायक अटार्नी हैं. वह वर्तमान में यहां के क्रिमिनल डिवीजन के प्रमुख भी हैं. इससे पूर्व वर्ष 2012 तक वे क्रिमिनल अपील्सके प्रमुख पद थे.
मनीष शाह वर्ष 2008 से वर्ष 2011 तक इलिनायसके वित्तीय अपराध और विशेष अभियोजन विभाग के उप प्रमुख पद पर भी रह चुके हैं.


0 comments:

Post a Comment