उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने अहमेव राधा, अहमेव कृष्णा नामक पुस्तक का विमोचन किया - (07-sep-2013)CURRENT affair

| Saturday, September 7, 2013
भारत के उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने अहमेव राधा, अहमेव कृष्णा नामक पुस्तक का नई दिल्ली में 4 सितम्बर 2013 को विमोचन किया. पुस्तक अहमेव राधा, अहमेव कृष्णा को गुलाब कोठारी ने लिखा है. गुलाब कोठारी दैनि‍क समाचार पत्र राजस्थान पत्रि‍का के मुख्य संपादक हैं.
पुस्तक अहमेव राधा, अहमेव कृष्णा से संबंधित मुख्य तथ्य
पुस्तक अहमेव राधा, अहमेव कृष्णा संस्कृत में लि‍खी कवि‍ताओं का संग्रह है. 
पुस्तक अहमेव राधा, अहमेव कृष्णा को बेहद सृजनात्मक तरीके से हि‍न्दी और संस्कृत दोनों भाषाओं में लि‍खा गया है. संस्कृत भाषा भारत की एक पुरातन भाषा है.
अहमेव राधा, अहमेव कृष्णा पुस्तक में व्यक्तित्व वि‍कास के गूढ़ मुद्दे का बड़े ही सरल और सुरूचि‍पूर्ण शब्दों में वर्णन कि‍या गया. 
भारतीय ज्ञानपीठ ने अहमेव राधा, अहमेव कृष्णा पुस्तक को प्रतिष्ठित मूर्ति देवी पुरस्कार से सम्मानित किया है.




0 comments:

Post a Comment