यूटीआई मुचुअल फंड पर स्मारक डाक टिकट जारी-(13-NOV-2014) C.A

| Thursday, November 13, 2014
केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यूटीआई मुचुअल फंडकी स्वर्णजयंती को यादगार बनाने के लिए 12 नवंबर 2014 को स्मारक डाक टिकट जारी किया. यह स्मारक डाक टिकट यूटीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि और इस संगठन के प्रति लोगों के विश्वास के कारण दिया गया.
यूटीआई मुचुअल फंड से संबंधित मुख्य तथ्य
यूटीआई मुचुअल फंड, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई-सेबी) में पंजीकृत मुचुअल फंड है, जो भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बडौदा और भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा प्रायोजित है. इसकी स्थापना वर्ष 1964 में हुई. यूटीआई मुचुअल फंड भारत के सबसे बड़े मुचुअल फंडों में एक है. 30 सितंबर 2014 को इसकी 128 घरेलू योजनाओं के अधीन कुल 95.80 लाख निवेशक खाते मौजूद थे.


0 comments:

Post a Comment