केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने 13 नवंबर 2014 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाल स्वच्छता
मिशन की शुरुआत की. बाल स्वच्छता मिशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2
अक्टूबर 2014 को शुरु किए गए राष्ट्रव्यापी
स्वच्छ भारत मिशन का एक हिस्सा है. इस कार्यक्रम को राज्य, जिला,
प्रखंड ओर ग्राम पंचायत स्तर पर लागू किया जाएगा. बाल स्वच्छता मिशन
की शुरुआत के अवसर पर मेनका गांधी ने एनआईपीसीसीडी द्वारा तैयार एक पुस्तक का
विमोचन भी किया.
राष्ट्रव्यापी बाल स्वच्छता मिशन के निम्नलिखित छह विषय निर्धारित किये गए हैं:
1. स्वच्छ आंगनवाडी
2. स्वच्छ आसपास का माहौल/खेल का मैदान
3. व्यक्तिगत स्वच्छता (साफ रहने की आदत/बच्चों का स्वास्थ्य)
4. साफ भोजन
5. पीने का साफ पानी
6. साफ शौचालय
2. स्वच्छ आसपास का माहौल/खेल का मैदान
3. व्यक्तिगत स्वच्छता (साफ रहने की आदत/बच्चों का स्वास्थ्य)
4. साफ भोजन
5. पीने का साफ पानी
6. साफ शौचालय
विदित हो कि 14 से 19 नवम्बर 2014
तक चलने वाले बाल स्वच्छता सप्ताह के दौरान, राज्यों
में प्रत्येक आगंनवाड़ी केन्द्र में इनमें से एक विषय को शामिल किया जाएगा.
विभिन्न राज्यों के महिला और बाल विकास विभागों से कहा
गया है कि वे स्कूल, शिक्षा विभाग, शहरी
विकास, पेयजल और स्वच्छता तथा सूचना और प्रचार विभाग की मदद
से बाल स्वच्छता मिशन को लागू करें.
0 comments:
Post a Comment