टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा इंटरपोल फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के सदस्य नियुक्त-(15-NOV-2014) C.A

| Saturday, November 15, 2014
टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा को इंटरपोल फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी का सदस्य 14 नवंबर 2014 को नियुक्त किया गया. इन्हें टाटा अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन (इंटरपोल) की दो नई वैश्विक पहलों में योगदान देना है जिनका उद्देश्य संगठित अपराध तथा आतंकवाद की रोकथाम है.
इंटरपोल फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में शामिल अन्य सदस्यों में एचएसबीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टुअर्ट गुलिवर, क्रेडिट एग्रीकोल के अध्यक्ष जीन मैरी सैंडर, अबराज कैपिटल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरिफ नकवी तथा रेनो निसान गठजोड़ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्लोस घोष शामिल हैं. 

मोनाको के प्रिंस अलबर्ट-2 इंटरपोल फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के मानद अध्यक्ष और एलियास मुर अध्यक्ष हैं.

इस बोर्ड का अध्यक्ष मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट दो तथा लेबनान के पूर्व उप प्रधानमंत्री एलियास मुर को बनाया गया.
रतन नवल टाटा से सम्बंधित मुख्य तथ्य
रतन नवल टाटा का जन्म सूरत, बम्बई प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में 28 दिसंबर 1937 को हुआ. वह टाटा समूह के अध्यक्ष रहे. टाटा समूह भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक समूह है, जिसकी स्थापना जमशेदजी टाटा ने की. भारत सरकार ने रतन टाटा को वर्ष 2000 में पद्म भूषण से और वर्ष 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया. नवम्बर 2007 में फॉर्च्यून पत्रिका ने उन्हें व्यापर क्षेत्र के 25 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया. मई 2008 में टाटा को टाइम पत्रिका की 2008 की विश्व के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया.

रतन टाटा को भारत और विश्व के औद्योगिक विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अमेरिका की राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी (नेशनल ऐकेडमी आफ इंजीनियरिंग) में 7 अक्टूबर 2013  को शामिल किया गया.


0 comments:

Post a Comment