भारत और विश्व बैंक के बीच एमएसआरपी 2 परियोजना पर हुआ समझौता-(02-SEP-2014) C.A

| Tuesday, September 2, 2014
भारत ने मिजोरम राज्य सड़क परियोजना (एमएसआरपी 2) के लिए 29 अगस्त 2014 को विश्व बैंक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया. इस समझौते के तहत विश्व बैंक की सुगम ऋण विंडो अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी भारत को इस परियोजना के लिए 107 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद करेगी.
भारत की ओर से इस समझौते पर हस्ताक्षर आर्थिक मामलों का विभाग के संयुक्त सचिव (एमआई) निलय मिताश ने किया वहीं, विश्व बैंक के भारत में राष्ट्र निदेशक ओन्नो रूह्ल ने इस पर हस्ताक्षर किए.
इस परियोजना का उद्देश्य मिजोरम के क्षेत्रीय व्यापार गलियारे में परिवहन-तंत्र को बढाना और सुदृढ़ करना है. इस परियोजना के अंर्तगत म्यांमार और बांग्लादेश के साथ व्यापार की आधारभूत संरचना और सीमाओं को जोड़ने वाली सड़कों के सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी.
अत: एमएसआरपी2 मिजोरम में परिवहन तंत्र को सुधारने और शेष पूर्वोत्तर को म्यांमार और बांग्लादेश से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.
भारत में यह पहली परियोजना है जिसमें बैंक की सहायता से परिवहन के क्षेत्र में क्षेत्रीय संपर्क को और सुदृढ किया जाएगा.


0 comments:

Post a Comment