अल कायदा ने कैदत अल जिहाद नाम से एक नया आतंकवादी संगठन बनाया-(10-SEP-2014) C.A

| Wednesday, September 10, 2014

कैदत अलजिहादः दक्षिण एशिया में जिहाद का झंडा बुलंद करने के लिए आतंकवादी संगठन
अलकायदा प्रमुख अयमान अलजवाहिरी ने आतंकवादी संगठन की नई शाखा कैदत अलजिहाद के बनाए जाने की घोषणा 3 सितंबर 2014 को की. इस शाखा को इस्लामी शासन के प्रसार और दक्षिण एशिया में जिहाद का झंडा बुलंद करने के लिए बनाया गया.
कैदत अलजिहाद भारत, म्यांमार और बांग्लादेश में जंग लड़ेगा. इसके साथ ही जवाहिरी ने अफगान मूल के तालिबानी नेता मुल्ला उमर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. जवाहिरी ने भारतीय उपमहाद्वीप के लिए अल कायदा के इस नई शाखा के बनाए जाने को बर्मा, बांग्लादेश, असम, गुजरात, अहमदाबाद और कश्मीर के मुसलमानों के लिए अच्छी खबर बताया और कहा कि यह नई शाखा मुसलमानों को अन्याय और उत्पीड़न से बचाएगी.
कैदत अलजिहाद के बनाए जाने की वजह
कैदत अलजिहाद नाम के आतंकवादी संगठन को बनाने की वजह पिछले कुछ महीनों में इराक और सीरिया में समस्या पैदा करने वाले आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को रोकना है. इसे अल कायदा को विश्व भर में इस्लामिक आतंकवाद के नेतृत्व को चुनौती देते हुए देखा जा रहा है. 

अलकायदा के बारे में
अलकायदा एक वैश्विक आतंकवादी इस्लामी और बहावी संगठन है जिसकी स्थापना ओसामा बिन लादेन, अब्दुल्ला आजम और कई अन्य आतंकवादियों ने अगस्त 1988 और 1989 के आखिर के बीच में की थी. इसकी जड़े अफगानिस्तान में हुए सोवियत युद्ध से जुड़ी है. 
अलकायदा एक आतंकवादी संगठन है जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय है. ये दो ऐसे देश हैं जहां उनके जीवित नेताओं के छिपे होने की आशंका है.



0 comments:

Post a Comment