भारत का सबसे बड़ा अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुमित्रा भारतीय नौसेना में शामिल-(06-SEP-2014) C.A

| Saturday, September 6, 2014
भारत का सबसे बड़ा नौसेना अपतटीय गश्ती पोत (ऑफशोर पट्रोल वेसलएनओपीवी) आईएनएस सुमित्रा को 4 सितंबर 2014 को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया. इसे एडमिरल आरके धवन ने चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट में शामिल किया. एडमिरल आरके धोवन भारतीय नौसेना प्रमुख हैं.
आईएनएस सुमित्रा पूर्वी नौसेना कमांड बेड़े में समुद्री निगरानी और तटीय सुरक्षा का काम करेगा. इसके अलावा, यह पोत तटीय निगरानी, भारतीय नौसेना के समुद्रीडाकू और समुद्री आतंकवाद ऑपरेशनों में भी शामिल होगा.
यह पोत भारतीय नौसेना के लिए विकसित स्वदेशी एनओपीवी श्रृंखला का चौथा पोत है. इससे पहले, इस श्रृंखला का 105 मीटर क्लास वाले एनओपीवी का पहला, दूसरा और तीसरा पोतआईएनएस सरयू, आईएनएस सुनयना और आईएनएस सुमेधा को गोवा शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना के सुपुर्द किया था.
इस पोत को कमांडर मिलिन्द मोहन मोक्षी कमांड करेंगें. कमांडर मोक्षी एक कम्यूनिकेशन विशेषज्ञ हैं जो 53वें नेवल एकेडमी कोर्स और वेलिंगटन के प्रतिष्ठित 67वें डिफेंस सर्विसेस स्टाफ कोर्स के पूर्व छात्र हैं. इस पोत पर नौ अधिकारियों और 105 नाविक होंगे.
आईएनएस सुमित्रा
•    आईएनएस सुमित्रा भारत के पूर्वी समुद्री तट पर गश्त लगाने में प्रमुख भूमिका निभाएगा और यह एनओआईसी (तमिलनाडू और पुड्डुचेरी) एवं पूर्वी नौसेना कमांड का महत्वपूर्ण घटक होगा.
•    आईएनएस सुमित्रा चेन्नई का पहला प्रमुख पोत है जो कि इस इलाके के बढ़ते महत्व और निगरानी की जरूरत को दर्शाता है. 
•    पोत का प्राथमिक काम देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) की निगरानी करना है जिसमें समुद्री डकैती के खिलाफ गश्तियां, बेड़ा समर्थन ऑपरेशंस और समुद्री अपटतीय संपत्तियों की सुरक्षा जैसे काम शामिल हैं. 
•    गोवा शिपयार्ड द्वारा डिजाइन किया गया और बनाया गया आईएनएस सुमित्रा देश के स्वेदशी डिजाइन और पोत निर्माण की अपार क्षमता को दर्शाता है. 
•    यह 105 मीटर लंबा, 13 मीटर चौड़ा और 2200 टन विस्थापन क्षमता वाला है. यह पोत 6000 समुद्री मील की स्थायित्व के साथ 25 समुद्री मील की गति से गश्त लगा सकता है. 
•    पोत के हथियारों और सेंसर हथियारों में 76.2 मिमि बंदूक (सुपर रैपिड गन माउंट), क्लोज इन वेपन सिस्टम्स (सीडब्ल्यूएस), इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट सिस्टम संकेत एमके III और संचार खुफिया प्रणाली ईएलके 7036 शामिल है.
•    इस पोत पर दो सुदृढ़ हवावाली तेज मोटर बोट्स हैं. इसके अलावा, यह पोत एक हेलिकॉप्टर भी ले जाने में सक्षम है. 
•    पोत का पूरा प्रणोदन (प्रपल्शन) और ऊर्जा प्रबंधन एक रिमोट कंट्रोल सिस्टम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित किया जाता है. 
•    पोत पूर्णतः एकीकृत एलएएन सिस्टम के साथ सीसीटीवी प्रबंधन सिस्टम से लैस है जो मौजूद उपकरणों और मानवशक्ति के इष्टतम उपयोग को सक्षम बनाता है.


0 comments:

Post a Comment