अनुबंध के तहत एलएंडटी पावर के संयुक्त उपक्रम एलएंडटी-एमएचपीएस बॉयलर्स प्राइवेट लिमिटेड (एलएमबी) को उत्तर प्रदेश के घाटमपुर तहसील स्थित एनयूपीपीएल की घाटमपुर ताप विद्युत परियोजना में 660 मेगावाट की तीन इकाइयों के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, जाँच और कमीशनिंग जैसे कार्य करने हैं.
एलएंडटी के बारे में-
एलएंडटी के बारे में-
- एलएंडटी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की विद्युत क्षेत्र की इकाई है.
- एलएंडटी-एमएचपीएस बॉयलर्स प्राइवेट लिमिटेड, एलएंडटी इंडिया और मित्सुबिशी हिताची पावर सिस्टम्स, जापान के बीच 51:49 के अनुपात वाला संयुक्त उद्यम है.
- एलएंडटी पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक शैलेंद्र रॉय के अनुसार एनयूपीपीएल से सुपर क्रिटिकल स्टीम जेनरेटर हेतु यह ऑर्डर महत्वपूर्ण है.
- एलएमबी इस परियोजना को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपने बेहतर संसाधनों और प्रयासों से निर्धारित समय के भीतर पूरा करेगी.
- वर्तमान में एलएमबी देश में 660 मेगावाट की नौ इकाइयों (कुल 5,940 मेगावाट) हेतु स्टीम जेनरेटर पैकेज पर काम कर रही है.
- साथ ही वह छह सुपर क्रिटिकल इकाइयों (660/700 मेगावाट) से व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर चुकी है.
- एलएंडटी का शेयर बंबई शेयर बाजार में अब तक 0.51 प्रतिशत गिरकर 1,496.50 रुपए पर चल रहा था.
0 comments:
Post a Comment