जूडो एथलीट राफेला सिल्वा ने रियो ओलम्पिक में ब्राजील के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता-(11-AUG-2016) C.A

| Thursday, August 11, 2016
Rio Olympic
रियो ओलम्पिक में जूडो एथलीट राफेला सिल्वा ने  9 अगस्त 2016 को ब्राजील के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता. राफेला सिल्वा ने 57 किलोग्राम वर्ग में मंगोलिया की सुमिया दोर्जसुरेन को फाइनल मुकाबले में हराकर यह पदक जीता. ब्राजील को रियो ओलम्पिक में पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ है.
रियो ओलम्पिक पदक तालिका में 11वें स्थान पर काबिज ब्राजील ने अब तक कुल दो पदकों पर कब्जा जमाया है, जिसमें एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक शामिल है.
सिल्वा ने हंगरी की हेडविंग कारकास को मात दी और सेमीफाइनल में रोमानिया की कोरिना कापरिरोउ को हराकर फाइनल में प्रवेश कर जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.
राफेला सिल्वा के बारे में:
•    सिल्वा का जन्म ब्राज़ील के रियो डी जनेरो के फावेला में हुआ था.
•    राफेल ने वर्ष 2008 में थाईलैंड में जूनियर जुडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता.
•    उन्होंने 2013 में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता था.

0 comments:

Post a Comment