न्‍यू मंगलोर पोर्ट ट्रस्‍ट पर पीएचओ कार्यालय का शुभारम्भ-(11-AUG-2016) C.A

| Thursday, August 11, 2016
न्‍यू मंगलोर पोर्ट ट्रस्‍ट पर 8 अगस्त 2016 को पूर्ण रूप से पीएचओ कार्यालय का शुभारम्भ कर दिया गया. इससे कारोबार में सहजता आएगी.
एनएमपीटी के आग्रह पर स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने बंदरगाह के अंदर इस कार्यालय को मंजूरी दी है.
पीएचओ के लाभ-
  • कार्यालय की स्‍थापना के साथ बंदरगाह अब सभी विदेश जाने वाले जहाजों को सुचारू रूप से मंजूरी देने की स्थिति में होगा.
  • इससे बंदरगाह पर क्रूज पर्यटकों के उतरने-चढ़ने में भी सुविधा होगी और मंगलोर में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
  • पीएचओ कोच्चि द्वारा इसके लिए पोर्ट स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी और सहयोगी कर्मी उपलब्‍ध कराये गये हैं.
  • पीएचओ कोच्चि की स्‍थापना मात्रात्‍मक बीमारियों के प्रवेश करने से रोकना सुनिश्चित करने हेतु भारतीय बंदरगाह स्‍वास्‍थ्‍य नियम 1955 के अंतर्गत की गई थी.
पीएचओ की जिम्मेवारी-
  • पीएचओ का कार्य जहाज स्‍वच्‍छता नियंत्रण छूट प्रमाण-पत्र देना, जहाज स्‍वच्‍छता नियंत्रण प्रमाण-पत्र देना और जहाजों को स्‍वच्‍छता विस्‍तार प्रमाण-पत्र देना है.
  • पोर्ट के अध्यक्ष के अनुसार एनएमपीटी को पीएचओ सुविधा देने
  • से जहाजरानी समुदाय को काफी लाभ होगा.

0 comments:

Post a Comment