अमेरिका की युवा तैराक कैटी लेडेकी ने 8 अगस्त 2016 को रियो ओलंपिक-2016 में महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक हासिल किया. 19 वर्षीय लेडेकी ने दूरी पूरी करने में 3 मिनट 56.46 सेकेंड का समय लिया और अपने ही पूर्व विश्व कीर्तिमान में सुधार किया.
लेडेकी ने 2014 में अपने स्पर्धा का विश्व कीर्तिमान बनाया था, जिसमें उन्होंने 2 सेकेंड से सुधार किया है.
ब्रिटेन की जैज कार्लिन दूसरे और अमेरिका की लेह स्मिथ तीसरे स्थान पर रहीं. कार्लिन लेडेकी से 4.77 सेकेंड जबकि स्मिथ 5.46 सेकेंड पीछे रहीं.
लेडेकी ने मात्र 15 साल की उम्र में लंदन ओलम्पिक-2012 में 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का गोल्ड हासिल किया था.
वे 6 अगस्त 2016 को 4x100 मीटर रिले स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाली अमेरिकी टीम का भी हिस्सा थीं
0 comments:
Post a Comment