अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने 7 अगस्त 2016 को तैराकी के 4x100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीता. ओलिंपिक में यह उनका 19वां स्वर्ण पदक है.
नाथन ऐड्रियन, सैलाब ड्रेसेल, रयान हेल्ड और फेल्प्स की अमेरिकी टीम ने 3 मिनट 09.92 सेकेंड का समय निकालकर पिछले दो विश्व चैम्पियनशिप से चले आ रहे फ्रांस के वर्चस्व को समाप्त किया. फ्रांस को इस बार रजत पदक मिला और कांस्य पदक ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. फ्रांस के तैराकों ने कुल तीन मिनट 10.53 सेकेंड में रेस पूरी की, वहीं ऑस्ट्रेलियाई तैराकों ने रेस को खत्म करने में 3 मिनट 11.37 सेकेंड का समय लगाया.
माइकल फेल्प्स के बारे में:
• माइकल फेल्प्स का जन्म 30 जून 1985 को रीलैंड के रोजर फोर्ज (अमेरिका) में हुआ था.
• फे़ल्प्स को अपने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खिताबों और विश्व कीर्तिमानों, के परिणामस्वरूप वर्ष 2003, 2004, 2006 और 2007 में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विश्व तैराक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
• माइकल फेल्स्किय के जबर्दस्त प्रदर्शन की बदौलत अमेरिका ने 2012 में तैराकी में 16 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य जीते थे. इसमें फेल्प्स ने स्वयं 4 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक जीते.
• उन्होंने 2008 बीजिंग ओलम्पिक में मार्क स्पिट्ज (Mark Spitz) का 36 साल पुराना 1972 म्युनिख ओलम्पिक में तैराकी के 7 गोल्ड मेडल जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, और तैराकी में 8 गोल्ड मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया.
• वे वर्ष 2004 में एथेंस ओलंपिक में 6 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक जीते थे.
0 comments:
Post a Comment