फाफ डु प्लेसी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान बने-(06-AUG-2016) C.A

| Saturday, August 6, 2016
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने होने वाली दो टेस्ट की सीरीज में फाफ डु प्लेसी चोटिल एबी डिविलियर्स की जगह दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगे.
कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलने के दौरान डिविलियर्स की कोहनी में चोट लग गई थी और वह लगभग छह हफ्ते तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल भी पीठ में चोट के कारण चार से छह हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं.
  • उनके साथी तेज गेंदबाजों डेल स्टेन और वर्नन फिलेंडर को हालांकि 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट डरबन में 19 अगस्त से शुरू होगा.
  • दूसरा टेस्ट सेंचुरियन में 27 अगस्त से खेला जाएगा.

फाफ डू प्लेसी के बारे में -

  • फाफ डू प्लेसी दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी हैं.
  • इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना सफर नवम्बर 2012 में शुरू किया था.
  • यह कुछ कुछ समय के लिए टी20 के कप्तान भी रह चुके हैं.
टीम इस प्रकार है-
फाफ डु प्लेसी (कप्तान), काइल एबोट, हाशिम अमला, तेंबा बावुमा, स्टीफन कुक, क्विंटन डिकॉक, जेपी डुमिनी, डीन एल्गर, क्रिस मौरिस, वेन पार्नेल, वर्नन फिलेंडर, डेन पीट, कागिसो रबादा, डेल स्टेन और स्टियान वान जिल.

0 comments:

Post a Comment