नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पहली भारतीय महिला सदस्य बनीं-(05-AUG-2016) C.A

| Friday, August 5, 2016
Nita Ambani
भारत में खेलों को प्रोत्साहन देने वाली एवं रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी को 4 अगस्त 2016 को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का व्यक्तिगत सदस्य चयनित किया गया. उन्हें रियो डी जेनेरियो में आईओसी की 129वीं बैठक में यह पद प्रदान किया गया.

उन्हें जून 2016 में आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने नामांकित किया था. भारत की ओर से एकमात्र महिला व्यक्तिगत सदस्य नीता 70 वर्ष की आयु तक आईओसी की सदस्य रहेंगी.

सर दोराबजी टाटा आईओसी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय थे. राजा रणधीर सिंह 2000-2014 तक इस अंतरराष्ट्रीय संस्था के मानद सदस्य हैं.

नीता अंबानी के अतिरिक्त आईओसी के अन्य सात सदस्य हैं:

•    सारी एस्सयाह (फ़िनलैंड)

•    इवो फेरियानी (इटली)

•    लुईस मोरेनो (कोलंबिया)

•    ऑविता रापिला (पापुआ न्यू गिनी)

•    अनंत सिंह (दक्षिण अफ्रीका)

•    ट्रीशिया स्मिथ (कनाडा)

•    कार्ल स्टॉस (ऑस्ट्रिया)
कार्यकारी बोर्ड में दो उपाध्यक्ष भी निर्वाचित किये गये:

•    जुआन एंटोनियो (स्पेन) 

•    उगुर एर्ड़ेनेर (टर्की)

इनसे पहले नवल अल मोउटवाकेल (मोरक्को) एवं सर क्रेग रीडी (ग्रेट ब्रिटेन) इस पद पर कार्यरत थे.

0 comments:

Post a Comment