लुईस हैमिल्टन ने 31 जुलाई 2016 को जर्मन ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस जीत ली. ब्रिटेन के हैमिल्टन ने रेडबुल की टीम डेनियल को 6.9 सेकेंड पहले ही फिनिश लाइन पार करते हुये प्रथम स्थान पर रहे.
मर्सिडीज की टीम 415 अंको के साथ टीम चैंपियनशिप में टॉप पर है.
जर्मन ग्रां प्री रैंकिंग 2016:
• मर्सिडीज की टीम लुईस हैमिल्टन पहले स्थान पर है.
• मर्सिडीज की टीम निको रोसबर्ग दुसरे स्थान पर रहे.
• रेडबुल की टीम डेनियल रिकार्डो तीसरे स्थान पर रहे.
• फेरारी की टीम किमि राइकोनेन चौथे स्थान पर रहे.
• फेरारी की टीम सेबेस्टियन वेट्टल पांचवे स्थान पर रहे.
लुईस हैमिल्टन के बारे में:
• लुईस हैमिल्टन ब्रिटेन के फार्मूला वन ड्राईवर हैं.
• वे मर्सडीज़ एएमजी पेट्रोनास के लिए खेलते हैं.
• वे 2008, 2014 एवं 2015 में विश्व चैंपियन रह चुके हैं.
• वर्ष 2007 में फार्मूला वन के अपने पहले सीजन में खेलते हुए उन्होने कई रिकॉर्ड बनाये.
• वे फार्मूला वन चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. कुछ वर्ष उपरांत सेबेस्टियन वेटेल ने यह रिकॉर्ड तोड़ा.
• वर्ष 2014 में उन्होंने दूसरा विश्व ख़िताब जीता, इसी वर्ष उन्हें बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ़ द इयर ख़िताब मिला.
• उन्होंने प्रत्येक सीजन में एक रेस जीती है, ऐसा करने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं.
0 comments:
Post a Comment