केंद्र सरकार ने पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 344-ए को चार लेन करने की मंजूरी प्रदान की-(01-JUL-2016) C.A

| Friday, July 1, 2016
आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने 30 जून 2016 को पंजाब में राजमार्ग संख्या 344-ए फगवाड़ा- रूपनगर खंड को चार लेन करने की मंजूरी प्रदान कर दी है. समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की. 

इस परियोजना के पूर्ण होने में भूमि अधिग्रहण, पुनरूद्धार और पुनर्वास और अन्य निर्माण पूर्व गतिविधियों सहित कुल लागत लगभग 1444.42 करोड़ होने का अनुमान है.
परियोजना के तहत कुल लगभग 80.82 किलोमीटर सड़क विकसित की जाएगी.

परियोजना का निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग (अन्य) के तहत हाइब्रिड मोड पर आधारित होगा.

परियोजना के लाभ-
  • इस परियोजना से पंजाब में बुनियादी ढांचे के सुधार में तेजी आएगी.
  • फगवाड़ा तथा रूपनगर के बीच समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी. साथ ही लोगों को ट्रैफिक से भी निजात मिलेगा.
  • इस क्षेत्र में विकास होने से राज्य के लोगों के सामाजिक-आर्थिक पहलूओं में भी सुधार होगा.
  • परियोजना से स्थानीय मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर में वृद्धि होगी.
  • अनुमान के अनुसार 1 किलोमीटर सड़क बनाने में करीब 4076 श्रमिकों की जरूरत होगी.
  • जिससे करीब इस क्षेत्र के 330000 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे.
  • 0 comments:

    Post a Comment