भारतीय मूल के कारोबारी राजेश अग्रवाल को जून 2016 में ब्रिटेन की राजधानी लंदन का डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया. लंदन के मेयर सादिक खान ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की.
39 वर्षीय राजेश अग्रवाल मेयर चुनाव के दौरान सादिक खान के व्यवसायिक सलाहकार की भूमिका निभा चुके हैं. वहीं सादिक खान ने ब्रेक्जिट के कारण नौकरियों पर पैदा संकट खत्म करने और लंदन की विकास की रफ्तार बरकरार रखने के लिए अग्रवाल को सबसे उपयुक्त व्यक्ति बताते हुए उन्हें लंदन का डिप्टी मेयर नियुक्त किया.
विदित हो कि राजेश अग्रवाल लंदन में विदेश मुद्रा का कारोबार करने वाली कंपनी रेशनलएफएक्स चलाते हैं. बीते साल इस कंपनी ने 1.3 अरब पौंड (करीब 118 अरब रुपये) का कारोबार किया था. इंटरनेशल मनी ट्रांसफर क्षेत्र में सेंडपे नाम से भी उनकी कंपनी है. नौ करोड़ पौंड की इस कंपनी को संडे टाइम्स की सूची में भी जगह मिल चुकी है.
0 comments:
Post a Comment