हबीबगंज रेलवे स्‍टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण हेतु आईआरएसडीसी और बंसल ग्रुप ने समझौते पर हस्‍ताक्षर किए-(17-JUL-2016) C.A

| Sunday, July 17, 2016
भारतीय रेल स्‍टेशन विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) और बंसल ग्रुप ने 14 जुलाई, 2016 को रेल भवन नई दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु की उपस्थिति में भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्‍टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण हेतु समझौते पर हस्‍ताक्षर किये.
समझौते का उद्देश्य-
हबीबगंज स्‍टेशन पुन: विकसित होने वाला पहला स्‍टेशन होगा.
यह स्‍टेशन रेल मंत्रालय द्वारा आईआरएसडीसी को सौंपे गये आठ स्‍टेशनों में एक है.
इस समझौते से रेलवे की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, क्‍योंकि आधुनिक बनाये गये स्‍टेशन पर वाणिज्यिक जगह उपलब्‍ध होगी और इससे रेलवे को राजस्‍व की प्राप्ति होगी. राज्‍य सरकारों के सहयोग से सूरत, गांधी नगर (गुजरात) और बिजवासन तथा आनंद विहार (दिल्‍ली) जैसे कई और स्‍टेशनों के पुनर्विकास का काम शुरू किया जाना प्रस्तावित है.
रेलवे में टिकट कटाने से लेकर गंतव्‍य स्‍टेशन से बाहर निकलने तक विकास का कार्य प्राथमिकता पर हैं.
रेलवे की अगले कुछ महीनों में इस तरह के 20-30 समझौते करने की योजना है.

0 comments:

Post a Comment