मार्ग्रेट अल्वा द्वारा लिखित पुस्तक करेज एंड कमिटमेंट(साहस एवं प्रतिबद्धता)-(17-JUL-2016) C.A

| Sunday, July 17, 2016
Courage & Commitmentकरेज एंड कमिटमेंट(साहस एवं प्रतिबद्धता): एक आत्मकथा: मार्ग्रेट अल्वा
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्ग्रेट अल्वा द्वारा लिखित पुस्तक करेज एंड कमिटमेंट(साहस एवं प्रतिबद्धता) जुलाई 2016 के दूसरे सप्ताह में खबरों में था.
इस किताब में उन्होंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा  राव और सोनिया गांधी के साथ काम करने के अनुभव के बारे में लिखा है.
अपने विविधतापूर्ण राजनीतिक जीवन पर "करेज एंड कमिटमेंट" (साहस एवं प्रतिबद्धता) के नाम से लिखी किताब के विमोचन से पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कई पुरानी बातों को याद किया.
2008 में कर्नाटक चुनाव के दौरान अल्वा ने टिकट बिकने की बात कही थी. इसके बाद उनसे इस्तीफा ले लिया गया था.
मार्ग्रेट अल्वा:
•    मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल 1942 को मैंगलूर में हुआ.
•     6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप मे कार्य किया.
•    वे 12 मई 2012 से 5 अगस्त 2014 तक राजस्थान राज्य की राज्यपाल रही.
•    वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक वरिष्ठ सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की आम सचिव हैं.
•    सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किसी महिला की ओर से किए गए अहम योगदान के लिए 2012 में उन्हें मर्सी रवि अवॉर्ड प्रदान किया गया था.

0 comments:

Post a Comment