राजेश कुमार चतुर्वेदी को 14 जुलाई 2016 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. पांच साल के लिए इस पद पर उनकी नियुक्ति की गयी है. यह पद दिसम्बर 2014 से खाली था.
चतुर्वेदी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति दिसंबर 2020 तक है. सीबीएसई अध्यक्ष का पद केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव के स्तर का है.
राजेश कुमार चतुर्वेदी:
• राजेश कुमार चतुर्वेदी 1987 बैच के मध्यप्रदेश कॉडर के आइएएस अधिकारी है.
• चतुर्वेदी इस समय दिल्ली में मध्यप्रदेश के आवासीय आयुक्त थे.
• वे वर्ष 2004 से 2011 तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे.
• इस दौरान तीन साल वे शहरी विकास मंत्रालय में बतौर डायरेक्टर रहे.
• इसी बीच दो वर्ष तक वस्त्र मंत्रालय में ज्वाइंट डायरेक्टर रहे.
• साथ ही माइंस एंड मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के चीफ विजिलेंस ऑफिसर भी रहे.
• केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर उद्योग विभाग में कमिश्नर बने.
• इसके बाद राज्य सरकार के कृषि उत्पादन आयुक्त भी रहे.
पृष्ठभूमि:
कार्मिक मंत्रालय की ओर से मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय को सूचना दी गई थी कि न सिर्फ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह के नाम को एसीसी ने ठुकरा दिया है, बल्कि सीबीएसई अध्यक्ष की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया को ही रद कर दिया है.
राजेश कुमार चतुर्वेदी के नाम को मंजूरी दे दी. इससे पहले प्रधानमंत्री ने मंत्रालय की ओर से भेजे गए सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.
राजेश कुमार चतुर्वेदी के नाम को मंजूरी दे दी. इससे पहले प्रधानमंत्री ने मंत्रालय की ओर से भेजे गए सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.
0 comments:
Post a Comment