15 जुलाई: विश्व युवा कौशल दिवस:
15 जुलाई 2016 को विश्व स्तर पर विश्व युवा कौशल दिवस (WYSD) मनाया गया. यह स्किल्स डेवलपमेंट टू इम्प्रूव यूथ एम्प्लॉयमेंट (Skills Development to Improve Youth Employment) के महत्व के एजेंडे के साथ मनाया गया. विषय वर्ष 2030 के लिए आगामी सतत विकास लक्ष्यों के साथ सूचीबद्ध है.
विश्व युवा कौशल दिवस की स्थापना 11 नवम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा द्वारा की गयी.
सभा ने युवाओं के कौशल विकास में निवेश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में अधिसूचित किया.
भारत में विश्व युवा कौशल दिवस:
भारत में केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने स्किल इंडिया कैंपेन आरंभ किया. इसके लिए मंत्रालय ने फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना आरंभ की.
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन शुरू किया. उन्होंने कौशल विकास और उद्यमिता के लिए नई राष्ट्रीय नीति का अनावरण भी किया.
अगले पांच वर्षों में कौशल विकास कार्यक्रमों को लागू करने के लिए इस अवसर पर मॉडल कौशल ऋण योजना भी शुरू की गई, जिसमें 34 लाख युवाओं को 5000 रूपए से 1.5 लाख रूपए तक का लोन उपलब्ध कराया जायेगा.
0 comments:
Post a Comment