आईडीएफसी बैंक द्वारा ग्रामा विद्याल माइक्रोफाइनेंस का अधिग्रहण-(15-JUL-2016) C.A

| Friday, July 15, 2016
IDFC   Bankआईडीएफसी बैंक ने 12 जुलाई 2016 को ग्रामा विद्याल माइक्रोफाइनेंस के अधिग्रहण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस सौदे से आईडीएफसी बैंक को दक्षिण के राज्यों में पैठ बढ़ाने में आसानी होगी. साथ रिटेल लोन बुक का भी विस्तार होगा.
ग्राम विद्याल के पास 7 राज्यों में 12 लाख ग्राहक हैं. जबकि कंपनी के पास 1 हजार 5 सौ करोड़ की संपत्ति है. ग्राम विद्याल का मुनाफा वर्ष 2015 में 3.3 करोड़ से बढ़कर 18.3 करोड़ रहा था.
आईडीएफसी बैंक के बारे में:
•    आईडीएफसी बैंक लिमिटेड एक भारतीय बैंकिंग कंपनी है.
•    इसका मुख्यालय मुंबई में है.
•    बैंक ने 1 अक्टूबर 2015 को अपना संचालन शुरू कर दिया.
•    यह जुलाई 2015 में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से एक यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त किया.
ग्रामा विद्याल के बारे में:
•    ग्रामा विद्याल एक माइक्रोफाइनेंस संस्था है.
•    यह दक्षिण भारत के तमिलनाडु क्षेत्र में चल रही है.
•    1993 के बाद से, यह संस्था उन महिलाओं को छोटे ऋण उपलब्ध कराया जिनका दैनिक आय 80 रुपये से कम की है.

0 comments:

Post a Comment