हरिका द्रोणावल्ली ने पहला फिडे महिला ग्रां प्री खिताब जीता-(17-JUL-2016) C.A

| Sunday, July 17, 2016
भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने 14 जुलाई 2016 फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के 11वें और आखिरी राउंड में रूस की ओल्गा गिरया से गुरुवार को बाजी ड्रा खेलकर अपना पहला ग्रां प्री खिताब जीत लिया. विश्व की शीर्ष 12 खिलाडिय़ों के बीच राउंड राबिन आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में हरिका के 7 अंक रहे.
हरिका द्रोणावल्ली के बारे में:
•    हरिका द्रोणावल्ली का जन्म 12 जनवरी 1991 को आंध्रप्रदेश में हुआ.
•    उन्हें 2007 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
•    उन्होंने 2006, 2007 और 2010 में कॉमनवेल्थ वीमेन चैम्पियनशिप में तीन बार जीत हासिल की.
•    हरिका ने अप्रैल 2015 में विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीती.
•    हरिका द्रोनावल्ली ने 6 सितंबर 2014 को महिला ग्रां प्री शतरंज में कांस्य पदक जीता.
•    ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने 21 जून 2016 को कजाकिस्तान में यूरासियन ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया है.

0 comments:

Post a Comment