पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट कप्तान मिसबाह ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया-(15-JUL-2016) C.A

| Friday, July 15, 2016
पाकिस्तान के टेस्ट टीम कप्तान मिसबाह उल हक ने ब्रिटेन के प्रसिद्ध क्रिकेट मैदान लॉर्ड्स पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. मिसबाह ने 14 जुलाई 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी बनायी. इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी अनाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए.
मिसबाह के बारे में -
  • मिसबाह ने 42 साल 47 दिन की उम्र में यह सेंचुरी लगाई और 110 रन बना कर नॉटआउट रहे.
  • मिसबाह ने 154 गेंदों में 17 चौकों की मदद से सेंचुरी पूरी की और 179 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 110 रन बनाकर नॉटआउट है.
  • इंग्लैंड में पहली बार टेस्ट खेल रहे मिसबाह ने सैकड़ा लगाने के बाद मैदान पर ही पुश अप लगाकर जश्न मनाया. मिस्बाह का इंग्लैंड की धरती पर यह पहला टेस्ट शतक है.
  • मिसबाह का यह पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान के रूप में आठवां शतक है
  • मिसबाह का 40 वर्ष की उम्र के बाद यह पांचवां शतक है.
  • उन्होंने सभी शतक कप्तान के रूप में ही बनाए हैं.
  • उनके इस शतक के बाद ऑस्ट्रेलिया के बॉब सिम्पसन का रिकॉर्ड भी पीछे रह गया.
  • सिम्पसन ने एडिलेड में साल 1977-78 में भारत के खिलाफ 41 साल 359 दिन की उम्र में सेंचुरी बनाई थी.
  • मिसबाह की पारी के कारण मेहमान पाकिस्तानी टीम पहले दिन छह विकेट पर 282 रन बनाने में सफल रही.
  • 40 वर्ष की उम्र के बाद दुनिया के किसी भी कप्तान ने तीन से ज्यादा शतक नहीं बनाए हैं.

इस रिकॉर्ड के साथ वह इंजमाम उल हक (7 शतक) को पीछे छोड़कर पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले कप्तान बन गए. मिस्बाह ने असद शफीक (73) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 148 रनों की शतकीय भागीदारी की.

0 comments:

Post a Comment