ओलंपिक खेलों का आयोजन 5 अगस्त से 21 अगस्त 2016 को ब्राज़ील स्थित रियो डी जेनेरियो में किया जायेगा. इसमें 206 देशों के 10,500 एथलीट भाग लेंगे. इस वर्ष कोसोवो एवं दक्षिणी सूडान देश पहली बार भाग लेंगे. इन खिलाड़ियों के बीच 28 प्रकार के खेलों में मेडल जीतने के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा.
भारत के लिए इस वर्ष के ओलंपिक खेल विशेष महत्व रखते हैं जिसमें भारत के नागरिकों को काफी उम्मीदें भी हैं. भारत की ओर से 100 से अधिक एथलीटों ने क्वालीफाई किया है जो कि 2008 बीजिंग ओलंपिक के लिए 56 एथलीटों के आंकड़े से लगभग दोगुना है.
भारत ने अटलांटा (1996), सिडनी (2006) एवं एथेंस ओलंपिक में एक-एक मेडल ही जीता था जबकि बीजिंग (2008) में यह आंकड़ा तीन मेडल का हो गया. लंदन (2012) ओलंपिक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की बदौलत भारत ने छह मेडल जीते.
ओलिंपिक में मेडल जीतने के प्रबल दावेदार
आइये हम उन भारतीय खिलाडियों पर एक नज़र डाले जिनसे भारत को बड़ी उमीदें है और रियो ओलिंपिक में मेडल जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे है.

![]() |
साइना नेहवाल
|
साइना भारतीय बेडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्हें विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त है. उन्होंने वर्ष 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. उन्हें भारत सरकार द्वारा पदमश्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
|
![]() |
लिएंडर पेस
|
लिएंडर भारत के पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं. उन्होंने वर्ष 1996 अटलांटा ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था. उन्हें 1996-97 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार तथा 2001 में पदम्श्री से सम्मानित किया गया. उन्होंने विभिन्न डेविस कप मैच जीतकर अपनी विशेष पहचान बनाई.
|
![]() |
सानिया मिर्ज़ा
|
सानिया मिर्ज़ा एवं मार्टिना हिंगिस की जोड़ी विश्व की सबसे सफल टेनिस युगल है. वर्ष 2004 में सानिया को भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 2006 में उन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया, जो एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में उनकी उपलब्धियों के लिए भारत का चौथा सर्वोच्च सम्मान है. उन्होंने 2006 के
दोहा में खेले गये एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. |
![]() |
योगेश्वर दत्त
|
योगेश्वर भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं, इन्होंने वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक प्राप्त किया था. इसके अतिरिक्त उन्होंने 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया.
|
![]() |
जीतू राय
|
जीतू राय नेपाली मूल के शूटर हैं जो भारत के लिए खेलते हैं. उन्होंने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया. जीतू राय ने स्पेन के ग्रानाडा में आयोजित 51वीं विश्व निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत कर रियो में होने वाले 2016 के ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफ़ाई किया.
|
![]() |
विकास गौड़ा
|
विकास गौड़ा भारतीय एथलेटिक्स टीम के सदस्य हैं. स्काटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स (2014) में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता.
|
इसके अतिरिक्त निशानेबाजी, दौड़ बॉक्सिंग हॉकी, भारोत्तोलन आदि खेलों में भी भारत को अपने खिलाडियों काफी उम्मीदें हैं.

0 comments:
Post a Comment