नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा ने मरीन कमांडो बेस आईएनएस कर्ण का उद्घाटन किया-(13-JUL-2016) C.A

| Wednesday, July 13, 2016
INS Karnaनौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लाम्बा ने 12 जुलाई 2016 को विशाखापत्तनम में आईएनएस कर्ण का उद्घाटन किया. 

आईएनएस कर्ण मरीन कमांडो (मार्कोस) के लिए समर्पित बेस है. मार्कोस नौसेना की स्पेशल ऑपरेशन फ़ोर्स है.

आईएनएस कर्ण, भिमली के नजदीक आईएनएस कलिंग के परिसर में ही स्थित है.

कैप्टन वरुण सिंह आईएनएस कर्ण के कमांडिंग ऑफिसर होंगे.
मार्कोस (MARCOS)

•    यह भारतीय नौसेना की स्पेशल फ़ोर्स है जिसे विशेष अभियानों के लिए भेजा जाता है.

•    इसे फरवरी 1987 में इंडियन मरीन स्पेशल फ़ोर्स (आईएमएसएफ) के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था.

•    यह समुद्र, वायु एवं भूमि – तीनों स्थानों पर कार्यरत रह सकती है.

•    इसे युद्ध, नजदीक से लड़े जाने वाले युद्ध, विशेष टोही अभियान, बंधक बचाव अभियान एवं विशेष आंतरिक सुरक्षा आदि स्थानों पर उपयोग के लिए गठित किया गया.

•    इस यूनिट को नौसेनिक वातावरण में विशेष ऑपरेशनों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है.

•    यह यूनिट जम्मू एवं कश्मीर में झेलम नदी एवं वुलर झील में ऑपरेशन हेतु प्रशिक्षित है.

0 comments:

Post a Comment