उत्पल बोरा ऑयल इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किये गए-(13-JUL-2016) C.A

| Wednesday, July 13, 2016
तकनीकी विशेषज्ञ डी राजकुमार को  जुलाई 2016 को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और उत्पल बोरा ऑयल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि उन्हें पांच साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है.
राजकुमार 1 अक्टूबर 2016 से कार्यभार संभालेंगे. बीपीसीएल के मौजूदा प्रमुख एस वरदराजन सिंतबर में सेवानिवृत्त होंगे.
डी राजकुमार से संबंधित मुख्य तथ्य:
•    राजकुमार फिलहाल भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड में प्रबंध निदेशक हैं जो बीपीसीएल की ही इकाई है और उत्खनन एवं उत्पादन का काम देखती है.
उत्पल बोरा से संबंधित मुख्य तथ्य:
•    बोरा तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक हैं.
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल):
•    बीपीसीएल सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनिंग और खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी है.
•    भारत सरकार की तीसरी सबसे बडी़ एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है.
•    भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को सरकार द्वारा नवरत्न का दर्जा प्राप्त है.
ऑयल इंडिया लिमिटेड:
•    ऑयल इंडिया भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन सरकारी स्वामित्व वाली भारत की एक बड़ी तेल एवं गैस कंपनी है.
•    ओआईएल (OIL) कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस की खोज, विकास तथा उत्पादन, कच्चे तेल के परिवहन और तरल पेट्रोलियम गैस के उत्पादन के व्यवसाय में लगा हुआ है.
•    ऑयल इंडिया लिमिटेड भारतीय पेट्रोलियम उद्योग की पहचान और उसके विकास तथा उन्नति का प्रतीक है.

0 comments:

Post a Comment