श्रीलंका क्रिकेट ने बल्लेबाज किथुरूवान विथानागे को लोगों के बीच झगड़ा करने के जुर्म में जुलाई 2016 से एक वर्ष के लिए सभी प्रकार के क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया है.
श्रीलंका क्रिकेट की 16 जून 2016 को हुई अनुशासनात्मक समिति की सुनवाई में विथानागे को अभद्र व्यवहार और आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया. इस निलंबन के चलते विथानागे सिर्फ अंतरराष्ट्रीय ही नहीं, क्लब क्रिकेट में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
वे श्रीलंका में आगामी सत्र में घरेलू मैचों में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
किथुरूवान विथानागे:
• किथुरूवान विथानागे का जन्म 23 फरवरी 1991 को श्रीलंका में हुआ.
• श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी किथुरूवान विथानागे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं.
• विथानागे ने 10 टेस्ट मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया और 26.42 की औसत से 370 रन बनाए है.
• उन्होंने अंतिम बार दिसंबर-जनवरी में न्यूजीलैंड के दौरे के वक्त टीम का प्रतिनिधित्व किया था.
• इस दौरे पर 22, 38, 0 और 9 रन बनाने के बाद उन्हें टीम से हटा दिया गया था.
• ऊन्होंने छह वनडे और दो टी20 मैच भी खेले हैं.
0 comments:
Post a Comment