परषोत्तम रूपाला ने कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री के रूप में पद भार ग्रहण किया-(09-JUL-2016) C.A

| Saturday, July 9, 2016
परषोत्तम रूपाला ने जुलाई 2016 को नए कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री के रूप में अपना पद भार ग्रहण कर लिया. उनकी प्राथमिकता कृषि क्षेत्र और किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार के रोड मैप को लागू करना है.
परषोत्तम रूपाला:
•    परषोत्तम रूपाला का जन्म 1 अक्टूबर 1954 को हुआ.
•    वे बी.एड के साथ विज्ञान में स्नातक है.
•    रूपाला नवम्बर 1991 से मार्च 1995 तक गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे.
•    वे मार्च 1995 से दिसम्बर 1997 तक गुजरात विधान सभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुए.
•    परषोत्तम रूपाला 19 मार्च 1995 से 20 अक्टूबर 1995 तक गुजरात सरकार में नर्मदा, सिंचाई और जल आपूर्ति के कैबिनेट मंत्री रहे.
•    वे 4 नवंबर 1995 से 18 सितंबर 1996 तक गुजरात सरकार में नर्मदा, सिंचाई और जल आपूर्ति के कैबिनेट मंत्री बने.
•    वे मार्च 1997 से दिसम्बर 1997 तक गुजरात विधान सभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रहे.
•    परषोत्तमम रूपाला मार्च 1998 से जुलाई 2002 तक तीसरी बार गुजरात विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए.
•    वे जून 1998 से अक्तूबर  2001 तक गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) के अध्यक्ष रहे.
•    उन्होंने 9 अक्टूबर 2001 से 21 दिसम्बर 2002 तक गुजरात सरकार में कैबिनेट स्तर के कृषि मंत्री बने.
•    वे मई 2008 से मई 2009 तक खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण समिति के अध्यक्ष रहे.
•    परषोत्त्म रूपाला अगस्त 2009 से अगस्त, 2010 तक कार्मिक, लोक शिकायत, विधि और न्याय समिति के सदस्य चुने गए.
•    वे सितम्बर 2010 से अगस्त 2012 तक रसायन और उर्वरक पर बनी समिति के सदस्य भी रहे.

0 comments:

Post a Comment