भारत ने नाइजीरिया में एक परिधान प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया-(09-JUL-2016) C.A

| Saturday, July 9, 2016
भारत ने जुलाई 2016 के पहले सप्ताह में नाइजीरिया में एक परिधान प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया ताकि इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में कपड़ा उद्योग को मदद की जा सके.
नाइजीरिया की सरकार के साथ भागीदारी में स्थापित अपनी तरह का पहला केंद्र है. यह केंद्र अफ्रीका के लिए 'कपास तकनीकी सहायता' कार्यक्रम के तहत स्थापित किया गया है जिसका उद्घाटन 22 जून 2016 को हुआ. इस कार्यक्रम का कार्यान्वयन भारतीय वाणिज्य विभाग कर रहा है.
इस परिधान केंद्र का लक्ष्य कपास और कपड़ा मूल्यवर्धन श्रृंखला को मजबूत करने के लक्ष्य को हासिल करना है और घरेलू तथा पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में निर्यात केंद्रित परिधान उद्योग के लिए कुशल कार्यबल की जरूरत पूरी करना.
नाइजीरिया भारत का महत्त्वपूर्ण व्यापा‍र भागीदार है. वित्त वर्ष 2015-16 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 12.17 अरब डॉलर रहा जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष में 16.36 अरब डॉलर था. नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल उत्पादक है और वहां से भारत में सबसे अधिक मात्रा में कच्चा तेल आता है. भारत की 100 से अधिक कंपनियां नाइजीरिया में दूरसंचार, हाइड्राकार्बन्स, टेक्सटाईल, रसायन, बिजली उपकरण फार्मा, प्लास्टिक, सूचना प्रौद्योगिकी और वाहन क्षेत्रों में परिचालन करती हैं.
पृष्ठभूमि:
नाईजीरिया सरकार द्वारा की जा रही पहलों को समर्थन देना है ताकि देश में कपास एवं वस्त्रं मूल्यर श्रृंखला बनाने के ध्येोय को फिर से साकार दिया जा सके और साथ ही पश्चिम अफ्रीका में कुशल श्रमिकों और निर्यातोन्मुकखी परिधान उद्योग की जरूरत को पूरा किया जा सके.

0 comments:

Post a Comment