अपने डोपिंग निरोधक कार्यक्रम को बढावा देने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने 5 जुलाई 2016 को आस्ट्रेलियाई डोपिंग निरोधक एजेंसी और वैश्विक ईकाई वाडा (विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी) के साथ दो साल के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं.
एमओयू के मुख्य तथ्य-
- नाडा, एएसएडीए और विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने मिलकर विस्तृत प्रोजेक्ट तैयारी किया है.
- इसके तहत भारत अधिक प्रभावी डोपिंग निरोधक कार्यक्रम लागू करेगा जो वाडा की आचार संहिता के अनुरूप होगा.
- इसमें टेस्ट और नतीजों के प्रबंधन का ढांचा, समय पर अपील की प्रक्रियायें और एजेंसी के ढांचे की समीक्षा की जायेगी.
- नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल के अनुसार इस अनुबंध के बाद पाक साफ खिलाड़ियों के अधिकारों की रक्षा की जा सकेगी.
- 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों तक इस साझेदारी के जरिये डोपिंग निरोधक क्षमताओं में इजाफा होगा.
नाडा के बारे में-
- राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) भारत में 1890 के सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत एक संस्था है. इसकी स्थापना 24 नवंबर, 2005 को की गयी. यह भारत में खिलाडियों के डोप मुक्त खेल के लिए उत्तरदायी है.
- यह समाज के प्राथमिक उद्देश्यों, वाडा कोड के अनुसार डोपिंग रोधी नियमों को लागू करने, विनियमित डोप नियंत्रण कार्यक्रम बनाने, डोपिंग और इसके दुष्परिणामों के बारे में शिक्षा और अनुसंधान, जागरूकता को बढ़ावा देती है.
वाडा के बारे में-
वाडा डोपिंग मुक्त खेल हेतु विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी है. इसका मिशन दुनिया भर में डोपिंग मुक्त खेल का नेतृत्व करना है.
0 comments:
Post a Comment