गेरार्डो मार्टिनो ने 6 जुलाई 2016 को अर्जेंटीना फुटबॉल संघ की वित्तीय स्थिति और आगामी ओलंपिक की तैयारियों के अभाव का हवाला देकर राष्ट्रीय टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया.
अर्जेंटीना ने उनकी जगह 1986 विश्व कप विजेता टीम के डिफेंडर और युवा टीम के कोच जूलियो ओलार्टिकोचिया को नया कोच बनाने का ऐलान किया है.
गेरार्डो मार्टिनो के बारे में:
• गेरार्डो मार्टिनो का जन्म 20 नवम्बर 1962 को अर्जेंटीना में हुआ.
• गेरार्डो मार्टिनो को फुटबॉल में एक बहुत ही उच्च दबाव और आक्रामक शैली में खेलने के लिए जाना जाता है.
• मार्टिनो ने फरवरी 2007 में पराग्वे फुटबॉल टीम के प्रमुख कोच बने थे.
• वे वर्ष 2014 में विश्व कप फाइनल में जर्मनी के हाथों हार के बाद अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कोच बने थे.
0 comments:
Post a Comment