भारत और फ्रांस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का शुभारम्भ-(03-DEC-2015) C.A

| Thursday, December 3, 2015
भारत और फ्रांस  ने 30 नवंबर 2015 को पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का शुभारंभ किया. 
इस गठबंधन का शुभारम्भ पेरिस,फ़्रांस में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन(कोप 21) के दौरान संयुक्त रूप से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद द्वारा किया गया.
सम्मेलन के दौरान कर्क और मकर रेखा के निकट स्थित देशों से इस गठबंधन में शामिल होने का आह्वाहन किया गया.
यह गठबंधन राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान, गुड़गांव से संचालित होगा.
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन सचिवालय के निर्माण के लिए 3 करोड़ अमेरिकी डॉलर और जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा भी की.
गठबंधन की मुख्य विशेषताएं

• इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य उष्णकटिबंधीय देशों को सौर्य उर्जा के उचित दोहन के लिए एक मंच पर लाना है.
• यह गठबंधन सौर्य ऊर्जा के क्षेत्र में धनी देशों को प्रचुर संसाधनों के उचित उपयोग के लिए तैयार करेगा.
• इस गठबंधन के माध्मय से सौर्य ऊर्जा के उपयोग में आने वाली भारी लागत को कम किया जा सकेगा.
• यह अलग-अलग देशों की जरूरतों के अनुसार उत्पादन और भंडारण प्रौद्योगिकी के अनुकूल होगा.
• जिन लक्ष्यों पर गठबंधन कार्य करेगा वह हैं प्रशिक्षण में सहयोग, संस्थाओं का निर्माण, विनियामक मुद्दे, मानक और निवेश के क्षेत्र में सहयोग.

0 comments:

Post a Comment