नाइजीरिया में पूर्व सैन्य शासक मुहम्मद बुहारी ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता-(02-APR-2015) C.A

| Thursday, April 2, 2015

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में पूर्व सैन्य शासक मुहम्मदू बुहारी ने राष्ट्रपति पद का चुनाव भारी मतों से जीत लिया. इसकी घोषणा 1 अप्रैल 2015 को की गई. नाइजीरिया वासियों ने ऐतिहासिक सत्ता हस्तांतरण करते हुए राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन को हराकर पूर्व सैन्य तानाशाह मुहम्मदू बुहारी को देश का नया शासक निर्वाचित किया. बुहारी को 1,54,24,921 वोट मिले, जबकि जोनाथन को 1,28,53,162 वोट मिले.
जोनाथन ने पूर्व जनरल 72 वर्षीय बुहारी से हार स्वीकार कर ली, जिससे अफ्रीका के सर्वाधिक आबादी वाले देश में शांतिपूर्ण ढंग से सत्ता हस्तांतरण का मार्ग प्रशस्त हो गया.
नाइजीरिया के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी विपक्षी दल ने सत्तारूढ़ पार्टी से लोकतांत्रिक रूप से देश का नियंत्रण हासिल किया. यह अफ्रीकी देश में परिपक्व होते लोकतंत्र का संकेत है. जोनाथन की पार्टी देश में दशकों की सैन्य तानाशाही के 1999 में खत्म होने के बाद से शासन कर रही थी.

0 comments:

Post a Comment