भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने मैक्सिको में आयोजित तीरंदाजी विश्व
कप में 10 अगस्त 2014 को
स्वर्ण पदक जीता. दीपिका ने महिला रिकर्व टीम में यह कामयाबी हासिल किया.
भारत ने तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में एक स्वर्ण सहित कुल पांच पदक जीता. दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी लैशराम, लक्ष्मीरानी माझी की भारतीय तिकड़ी ने रिकर्व फाइनल में मैक्सिको को 6-0 से हराया. उन्होंने भारत के पांच टेन में से तीन टेन लगाए. इसके अलावा दीपिका ने व्यक्तिगत स्पर्धा तथा मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल्स) में जयंत तालुकदार के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता.
पुरुष टीम स्पर्धा में भारत ने रजत जीता, जबकि मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल्स) में रजत के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया. पुरुषों के फाइनल मुकाबले में तरुणदीप राय, जयंत तालुकदार और अतानु दास की शीर्ष वरीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा. मैक्सिको ने भारतीय पुरुष टीम को 5-3 से हरा कर स्वर्ण पदक जीता, वहीं भारत को रजत पदक प्राप्त हुआ. मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल्स) में भारत के अभिषेक वर्मा-पूर्वशा शिंदे की जोड़ी को रजत मिला. उसे फाइनल में दुनिया की नंबर एक अमेरिकी जोड़ी ब्रैडन गैलेनतिएन और क्रिस्टल गोविन ने 155-151 से पराजित किया.
0 comments:
Post a Comment