फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मुजफ्फर अली को वर्ष 2014
के राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार के लिए चुना गया. इनके
चयन का निर्णय राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार सलाहकार समिति की बैठक में
31 जुलाई 2014 को लिया गया. क्रम में
यह 22वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार है. यह
पुरस्कार 20 अगस्त 2014 को दिवंगत
प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर नई दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित विशेष
समारोह में सोनिया गांधी द्वारा प्रदान किया जाना है.
सामाजिक कार्यकर्ता और सूफी कवि मुजफ्फर अली को यह पुरस्कार कौमी एकता, शांति और सद्भावना के क्षेत्र में उनके द्वारा किए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाना है.
सामाजिक कार्यकर्ता और सूफी कवि मुजफ्फर अली को यह पुरस्कार कौमी एकता, शांति और सद्भावना के क्षेत्र में उनके द्वारा किए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाना है.
21वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार सरोद वादक अमजद अली खां को जबकि प्रथम राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार मदर टेरेसा को प्रदान किया गया.
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार
इस पुरस्कार के तहत विजेता को 5 लाख रुपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है. राजीव गांधी राष्ट्रीय सदभावना पुरस्कार की स्थापना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी द्वारा शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और हिंसा के खिलाफ लड़ाई को प्रोत्साहन देने में उनके योगदान की स्मृति में वर्ष 1992 में की थी. यह पुरस्कार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष राजीव गांधी के जन्मदिन 20 अगस्त को दिया जाता है. इस दिन (20 अगस्त) को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है.
यह पुरस्कार इसके पहले मदर टेरेसा, बिस्मिल्ला खां, लता मंगेशकर, सुनील दत्त, दिलीप कुमार, कपिला वात्स्यायन, मौलाना वहीउद्दीन खान, गौतम भाई, तीस्ता सीतलवाड़ और हर्ष मंदर (संयुक्त), मुहम्मद युनुस, हितेश्वर सैकिया और सुभद्रा जोशी (संयुक्त), जगन नाथ कौल, एसएन सुब्बाराव, स्वामी अग्निवेश और मदारी मोईदीन (संयुक्त), केआर नारायणन, निर्मला देशपांडे, हेमदत्त और एन राधाकृष्णन, डीआर मेहता, सरोद वादक अमजद अली खां को दिया जा चुका है.
मुजफ्फर अली
मुजफ्फर अली का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था. मुजफ्फर अली ने उमराव जान, गमन, अंजुमन, खिजां सहित डेढ़ दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया. उन्हें वर्ष 2005 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

0 comments:
Post a Comment