भारतीय लेखक निखिल चंदवानी ‘कांस्पिरेसी नावेल ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित-(08-AUG-2014) C.A

| Friday, August 8, 2014
भारतीय लेखक एवं उपन्यासकार निखिल चंदवानी को अमेरिका में कांस्पिरेसी नावेल ऑफ द ईयरपुरस्कार से 4 अगस्त 2014 को सम्मानित किया गया. निखिल को यह पुरस्कार उनके उपन्यास कोडेड कांस्पिरेसीऔर वृत्तचित्र एस्केप फ्रॉम केन्याके लिए दिया गया. वे इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले भारतीय लेखक बने.
मूल रूप से नागपुर के निवासी चंदवानी वर्ष 2011 में अपने पहले उपन्यास आइ रोट योर नेम इन द स्काईके लिए यूनाइटेड किंगडम राइट्स फोरमपुरस्कार जीत चुके हैं. इस सम्मान को हासिल करने वाले वह पहले भारतीय हैं.
विदित हो कि कांस्पिरेसी नावेल ऑफ द ईयरपुरस्कार, अमेरिकी साहित्य फोरम सोसाइटी द्वारा प्रतिवर्ष मौलिक उपन्यास लेखन हेतु दिया जाता है.


0 comments:

Post a Comment