राष्ट्रपति भवन में नया संग्रहालय जनता के लिए खोला गया-(06-AUG-2014) C.A

| Wednesday, August 6, 2014
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 1 अगस्त 2014 को राष्ट्रपति भवन में जनता के लिए नए दृश्य श्रव्य संग्रहालय का उद्घाटन किया. यह संग्रहालय देश के राष्ट्रपति कार्यालय के इतिहास की जानकारी देगा.
प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति के रुप में दूसरा वर्ष पूरा करने के अवसर पर संग्रहालय का उद्घाटन किया गया.
इस संग्रहालय की स्थापना राष्ट्रपति भवन में उस स्थान पर की गई है जहां पहले अस्तबल था और पारंपरिक बग्गियां रखी जाती थीं. यह संग्रहालय श्रव्य दृश्य वीडियो एनिमेशन के माध्यम से राष्ट्रपति भवन की ऐतिहासिक इमारत से लोगों को अवगत कराएगा.
नए राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए उपलब्ध वस्तुएँ शामिल हैं.
·       अश्वारोही योद्धा.
·       वायसराय के निवास के लिए सर एडविन लुटियन द्वारा डिजाइन किये गये फर्नीचर के नमूने.
·       परंपरागत कोच, राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की तस्वीरें.
·       उन्नीसवीं शताब्दी की पेंटिंग.
·       पिछले राष्ट्रपतियों को देश विदेश से मिले उपहार आदि.
·       आगंतुकों के लिए निर्धारित दिन और किराया
यह संग्रहालय राजपत्रित अवकाश को छोड़कर 9:00 बजे से 04:00 तक हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जनता के लिए खुला रहेगा. पहले तीन महीनों के लिए संग्रहालय के लिए प्रवेश नि:शुल्क होगा. मदर टेरेसा क्रीसेंट रोड पर गेट नंबर 30 आगंतुकों के प्रवेश और निकास के लिए चुना गया है.
एक नवंबर 2014 से, आगंतुकों को प्रति व्यक्ति 25 रुपए का शुल्क अदा करना होगा (12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क होगा).
इस शुल्क का उपयोग राष्ट्रपति भवन में जनता के सेवाओं में सुधार के लिए किया जायेगा.


0 comments:

Post a Comment