ईस्ट बंगाल क्लब ने बछेंद्री पाल को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया-(03-AUG-2014) C.A

| Sunday, August 3, 2014
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल को 1 अगस्त 2014 को ईस्ट बंगाल क्लब के सर्वोच्च सम्मान भारत गौरव से सम्मानित किया गया. इस पुरस्कार के परिणाम स्वरुप उन्हें 2 लाख रुपये का चेक दिया गया.
साठ वर्षीय बछेंद्री पाल को ईस्ट बंगाल के 95वें स्थापना दिवस समारोह को मनाने के लिए खुदीराम इंडोर हॉल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया.

क्लब द्वारा दिए गए अन्य पुरस्कार 
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार - पूर्व खिलाड़ी अमल दत्ता और परिमल डे को फुटबॉल में उनके योगदान के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - वर्तमान डिफेंडर अर्नब मंडल

क्लब के वार्षिक समारोह में सम्मानित
·       पिछले सीजन में पांच से चार खिताब जीतने वाली ईस्ट बंगाल की क्रिकेट टीम
·       कालिदास मुखर्जी और गोपीनाथ, मैच रेफरी
·       जीसी दास, खेल पत्रकार
·       निखिल भट्टाचार्य, फोटो पत्रकार
बछेंद्री पाल के बारे में
·       बछेंद्री पाल वर्ष 1984 में माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थी.
·       वह वर्तमान में टाटा स्टील के एडवेंचर फाउंडेशन की प्रमुख हैं.
·       वह नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन में शिक्षक है.
·       उनका जन्म 24 मई 1954 को हुआ था.
बछेंद्री पाल को प्रदत्त पुरस्कार
·       वर्ष 1984 में, भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन ने पर्वतारोहण में उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक दिया.
·       वर्ष 1984 में, भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया.
·       वर्ष 1985 में, उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया.
·       वर्ष 1986 में, भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया.
·       वर्ष 1990 में, विश्व रिकार्ड की गिनीज बुक में सूचीबद्ध हुई.
·       वर्ष 1994 में, भारत सरकार ने राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया.
·       वर्ष 1995 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया.
·       वर्ष 1997 में, वह (पूर्व में गढ़वाल विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है) हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया.
·       वर्ष 2013-14 में वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान 2013-14 की पहली प्राप्तकर्ता थी.
भारत गौरव पुरस्कार के बारे में 
भारत गौरव पुरस्कार वर्ष 2011 में ईस्ट बंगाल द्वारा गठित किया गया था. भारत गौरव पुरस्कार से पहली बार महान हॉकी खिलाड़ी लेस्ली क्लोडिअस को सम्मानित किया गया था.
पुरस्कार के अन्य दो प्राप्तकर्ता हैं
·       अहमद खान, फुटबॉल ओलिंपियन
·       अरुण घोष, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता


0 comments:

Post a Comment