सतह से सतह तक मार करने वाली मिसाइल हत्फ-III (गजनवी) का पाकिस्तान द्वारा सफल परीक्षण-(10-MAY-2013) C.A

| Saturday, May 10, 2014
पाकिस्तान ने कम दूरी के सतह से सतह तक मार करने वाले मिसाइल हत्फ-III (गजनवी) का सफल परीक्षण 8 मई 2014 को किया. यह मिसाइल 290 किलोमीटर की दूरी तक परमाणु और पारंपरिक आयुध ले जाने में सक्षम है. हत्फ-III को गजनवी भी कहा जाता है.
सेना के अनुसार सैन्य सामरिक बल कमान के मिसाइल समूह ने इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया. इसके पहले पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल हत्फ-3 (गजनवी) का सफल परीक्षण 22 अप्रैल 2014 को किया था. 

सफल प्रक्षेपण सेना के सामरिक बल कमान का फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास का समापन बिंदु था जिसका लक्ष्य रणनीतिक मिसाइल समूह के संचालनात्मक तैयारी का परीक्षण करने के अलावा हथियार प्रणाली की विभिन्न क्षमताओं का समुन्नयन था.

विदित हो कि पाकिस्तान ने वर्ष 1998 में पहली बार मिसाइल परीक्षण किया था.

बैलिस्टिक मिसाइल से संबंधित मुख्य तथ्य
बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic missile) लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम प्रक्षेपास्त्र होता है, जिसकी सहायता से पारंपरिक एवं परमाणु  हथियारों का प्रक्षेपण के माध्यम से प्रयोग किया जा सकता है. इसका प्रक्षेपण उप-कक्षीय प्रक्षेप पथ (सब-आर्बिटल बैलिस्टिक पथ) के तहत होता है. बैलिस्टिक मिसाइल को रासायनिक रॉकेट इंजनों की सहायता से प्रक्षेपित किया जाता है.


0 comments:

Post a Comment