स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिजान ने म्यूनिख एटीपी टेनिस टूर्नामेंट 2014 का खिताब जीता-(07-MAY-2013) C.A

| Wednesday, May 7, 2014
स्लोवाकिया के टेनिस पुरुष खिलाड़ी मार्टिन क्लिजान ने फाबियो फोगनीनी को पराजित कर म्यूनिख एटीपी टेनिस टूर्नामेंट 2014 का खिताब  4  मई 2014 को जीता. यह मार्टिन क्लिजान के करियर का दूसरा एटीपी खिताब है.

म्यूनिख एटीपी टेनिस टूर्नामेंट 2014 के फाइनल मैच में मार्टिन क्लिजान ने फाबियो फोगनीनी को 2- 6, 6-1, 6-2 से पराजित किया.

फाबियो फोगनीनी दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी हैं जबकि मार्टिन क्लिजान को 111वां स्थान प्राप्त है. 

मार्टिन क्लिजान ने अपना पिछला एटीपी खिताब 2012 में सेंट पीटर्सबर्ग में जीता था.



0 comments:

Post a Comment