आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता
नेदरूमल्ली जनार्दन रेड्डी (एन. जनार्दन रेड्डी, Nedurumalli Janardhana
Reddy) का तंत्रिका से संबंधित बीमारी के कारण हैदराबाद में 9
मई 2014 को निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे.
एन जनार्दन रेड्डी से संबंधित मुख्य तथ्य
• एन. जनार्दन रेड्डी मृत्यु के समय आंध्र प्रदेश से कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सदस्य (वर्ष 2010-16) थे.
• वह दिसंबर 1990 से अक्टूबर 1992 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे.
• एन. जनार्दन रेड्डी ने नक्सवादियों के खिलाफ सख्त रूख अपनाया था और वर्ष 2007 में उग्रवादियों द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया.
• एन. जनार्दन रेड्डी ने अपना राजनीतिक सफर वर्ष 1972 में राज्यसभा सदस्य के रूप में शुरू किया था.
• एन. जनार्दन रेड्डी वर्ष 1998-99 (12वीं), वर्ष 1999-2004 (13वीं) और वर्ष 2004-09 (14वीं) तक लोकसभा सदस्य रहे. 14वीं लोकसभा (वर्ष 2004-09) में उन्होंने विशाखापत्तन सीट का प्रतिनिधित्व किया था.
• एन. जनार्दन रेड्डी का जन्म आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में 20 फरवरी 1935 को हुआ था.
• एन. जनार्दन रेड्डी आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति के वर्ष 1988-1990 में अध्यक्ष भी रहे.
• एन. जनार्दन रेड्डी पेशे से कृषि विज्ञानी थे.
0 comments:
Post a Comment