स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल महिलाओं की विश्व रैंकिंग सूची में 10 वें स्थान पर-(07-MAY-2013) C.A

| Wednesday, May 7, 2014
भारत की महिला स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल  को महिलाओं की विश्व रैंकिंग सूची में 10वां स्थान प्राप्त हुआ. यह सूची वूमैन स्क्वैश एसोसिएशन (Women's Squash Association) ने 1 मई 2014 को प्रकाशित की. 

दीपिका पल्लीकल  ने आखिरी टूर्नामेंट अप्रैल 2014 में टेक्सास ओपन के रूप में खेलीं थीं और इस टूर्नामेंट में किए अच्छे प्रदर्शन से विश्व रैंकिंग में उनकी वापसी प्रथम दस में हुई. टेक्सास ओपन के बाद वूमैन स्क्वैश एसोसिएशन रैंकिंग में दीपिका को दो स्थान का फायदा हुआ. टेक्सास ओपन के पहले उन्हें 12वां स्थान प्राप्त था.

दीपिका पल्लीकल  दिसम्बर 2012 के बाद पहली बार टॉप टेन में शामिल हुई.

भारत की ही महिला खिलाड़ी जोशना चिनप्पा विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर हैं. अप्रैल 2014 में रिचमोंड ओपन का खिताब जीतने पर भी उनकी रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ.

मलेशिया की महिला खिलाड़ी निकोल डेविड लगातार 94 माह से नंबर एक पर बरकरार हैं. आयरलैंड की मेडलिन पैरी को इस सूची में 9वां स्थान प्राप्त हुआ. सूची में 9वां स्थान प्राप्त करने के साथ ही वह टॉप टेन में स्थान बनाए रखने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई.  पैरी ने दिसम्बर 2013 में आयरिश राष्ट्रीय चैंपियनशिप का 14वीं बार खिताब जीता था.


0 comments:

Post a Comment