रेलवे महिला कल्याण केन्द्रीय संगठन (आरडब्लूडब्लूसीओ) ने
मई 2014 के प्रथम सप्ताह में ग्रुप-डी रेलवे
कर्मियों को सम्मानित किया.
गेंगमैन, ट्रॉलीमैन, गेटमैन, बिजली खलासी, सिग्नाल
का प्रबंध करने वाले ग्रुप-डी रेलकर्मियों की सेवाओं को बढ़ावा और प्रोत्सामहन
देने के लिए देशभर के प्रत्येक रेल खंडों में सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
रेलवे महिला कल्याण केन्द्रीय संगठन (आरडब्लूडब्लूसीओ) की
अध्यक्ष श्रीमती कांता कुमार की अध्यक्षता में मुख्य समारोह नई दिल्ली के
पी.के.रोड़ क्लयब में आयोजित किया गया. दिल्ली क्षेत्र में 25 वर्ष से सेवारत और बेदाग सेवा रिकॉर्ड के 370 ग्रुप-डी
रेलकर्मियों को इस सम्मान के लिए चुना गया था. जिन्हें श्रीमती कांता कुमार ने
स्मारिका प्रदान किया.
विदित हो कि रेलवे महिला कल्याण केन्द्रीय संगठन
(आरडब्लूडब्लूसीओ) सामाजिक कल्याण की गतिविधियों के जरिए रेलकर्मियों और उनके
परिवार के कल्याण के कार्यो में जुटी हुई महिला कल्याणकारी संगठन है. इस संगठन की
प्राथमिकता रेलकर्मियों और उनके परिवार का कल्याण करना है.
0 comments:
Post a Comment